Deoghar news : डीएवी के छठी व सातवीं के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में पेश किये मॉडल

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी लगायी गयी. विज्ञान विषय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने मॉडलों को पेश किया.

संवाददाता, देवघर. गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, कास्टर टाउन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगायी. विज्ञान विषय के शिक्षक विश्व रंजन झा, शशि भूषण सिंह, पूजा सिन्हा, रश्मि सिन्हा व सारिका कुमारी के निर्देशन में कक्षा छठी और सातवीं के छात्रों ने विज्ञान की प्रदर्शनी आयोजित की. विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने का मकसद छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना होता है. इस प्रदर्शनी में छात्र अपने वैज्ञानिक नवाचारों और परियोजनाओं को प्रस्तुत करते हैं. विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है. इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी 1928 में की थी. उन्होंने बताया कि विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी एक महत्वपूर्ण और रोचक कार्यक्रम होता है, जो विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि और समझ विकसित करने का अवसर प्रदान करता है. कार्यक्रम में छात्र अपने विज्ञान परियोजनाओं और आविष्कारों का प्रदर्शन करते हैं. इस मौके पर मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >