आरएन शाही प्रोजेक्ट प्लस टू हाइस्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट

मधुपुर के गोविंदपुर स्थित आरएन शाही प्रोजेक्ट प्लस टू हाइस्कूल के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित आरएन शाही प्रोजेक्ट प्लस टू हाइस्कूल के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा 2025 में सत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया है. विद्यालय कि ओर से सनेश कुमार दास ने सर्वाधिक 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. वहीं, मौशमी कुमारी ने 75.20 प्रतिशत व रितेश कुमार ने 72.80 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय की ओर से टॉप तीन ने शामिल रहे है. विद्यालय के प्राचार्या अतुल कृष्ण राय ने सभी सफल छात्रों की सफलता पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने सभी को अपने बेहतर कल में इसी तरह मेहनत करने की बात कही है. बताते चले कि विद्यालय की ओर से 37 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 32 प्रथम श्रेणी व 5 द्वितीय श्रेणी से पास हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >