मधुपुर. शहर के बावन बीघा स्थित रेलवे स्टेट ट्रेनिंग पार्क में स्काउट्स एंड गाइड्स के चार दिवसीय कब, हीरक पंख और बुलबुल के गोल्डन एरो अवॉर्ड के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस दौरान हीरक पंख और गोल्डन एरो अवॉर्ड की फिजिकल जॉर्किंग करायी गयी, जिसके बाद फ्लैग सेरेमनी संपन्न हुई. साथ ही बूथ वाइज टेस्टिंग और अलग-अलग गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बताया गया कि प्रशिक्षण शिविर में ईस्टर्न रेलवे के सात जिलों से कुल 47 कब्स, 52 बुलबुल, 15 स्टाफ मेंबर्स, 26 यूनिट लीडर्स, 17 क्वार्टर टीम मेंबर्स तथा सर्विस रोवर्स एंड रेंजर्स भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण में आसनसोल, चितरंजन, हावड़ा, कचरापाड़ा, लिलुवा, सियालदह और मालदा के कब और बुलबुल शामिल हैं.
स्काउट्स एंड गाइड्स शिविर में दिखा अनुशासन और उत्साह
मधुपुर के बावन बीघा में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
