राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के लिए देवघर की बालक-बालिका टीमें साहिबगंज रवाना

देवघर की बालक और बालिका कबड्डी टीमों का चयन 20वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है. दोनों टीमें शुक्रवार को साहिबगंज के लिए रवाना हुईं. जिला कबड्डी संघ ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की है.

देवघर : 20वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता साहिबगंज में 12 से 14 सितंबर तक आयोजित होगी. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देवघर की बालक और बालिका टीमों का चयन किया गया है. दोनों टीमें शुक्रवार को साहिबगंज के लिए रवाना हो गयीं.

देवघर जिला कबड्डी संघ ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं. संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, डीएसए सचिव आशीष झा, उपाध्यक्ष संजय मालवीय, वॉलीबॉल संघ के नवीन शर्मा सहित रामप्रवेश सिंह, धर्मेंद्र देव, सौगत कर, योगेंद्र तिवारी, ऋषिराज सिंह, निर्मल कुमार, आशुतोष कुमार, आलोक कुमार, अशरफ अली, रंजीत कुमार सिंह, मोनू व रवि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

बालक टीम में 14 खिलाड़ी

बालक टीम में रितिक कुमार सिंह, मनीष कुमार, सुभाकर कुमार, चंदन कुमार, ओम कुमार, प्रिंस कुमार, रणबीर कुमार, उदय कुमार, अमित कुमार चौधरी, राकेश कुमार, अमन कुमार, सूरज कुमार, आदित्य कुमार और प्रिगयांश कुमार शामिल हैं. टीम के कोच रितिक कुमार पांडे और मैनेजर प्रवीण कुमार सिंह हैं.

बालिका टीम में 14 खिलाड़ी

बालिका टीम में भावना, मानसी, राजलक्ष्मी, अंजली, दीपिका, जिज्ञासा, खुशबू, प्रिया, अनुष्का, साक्षी और सोनी समेत 14 खिलाड़ी शामिल हैं. टीम की कोच ललित कुमार झा और मैनेजर नितू कुमारी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 22 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़ा हुआ हूं. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >