जहीर एलेवन और रहबर क्लब के बीच हुआ उद्घाटन मैच

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के पिपरा मैदान में स्पोर्ट्स इवेंट

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा मैदान में हसन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को हाजी हुसैन के पुत्र इकरामुल हसन, सब्बीर हसन व मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने किया. उद्घाटन मैच जहीर एलेवन बारा पंसारी और रहबर क्लब रामपुर टीम के बीच खेला गया. इस दौरान बारा पंसारी की टीम ने टास जीतकर रामपुर को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी के रामपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 95 रन बना कर पुरी टीम ऑल आउट हो गयी. जवाबी पारी खेलने उतरी बारा पंसारी की टीम ने आठ ओवर में ही दो विकेट खोकर मैच को आठ विकेट से जीत हासिल किया. इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने बताया कि यह टूर्नामेंट पूर्व मंत्री हाजी हुसैन के अंसारी की याद ताजा करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया है. कहा कि उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. मौके पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन से सामाजिक सौहार्द मजबूत करने के लिए बेहतरीन पहल है. खेल के माध्यम से लोगों को मनोरंजन का साधन आसपास ही मिल जाता है. कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है. वहीं, मैच को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे. हाइलार्ट्स : हाजी हुसैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >