वरीय संवाददाता, देवघर : समावेशी शिक्षा के तहत मंगलवार को आर मित्रा प्लस टू स्कूल मैदान में जिले के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, म्यूजिकल चेयर, जलेबी रेस, पजल गेम व सुई-धागा जैसी गतिविधियां शामिल थीं. इसका उद्घाटन डीएसइ मधुकर कुमार व एडीपीओ संजय कापरी ने किया. डीएसइ ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे किसी से कम नहीं हैं और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास करते रहें. वहीं, एडीपीओ ने भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में अभिमन्यु ने प्रथम तथा माही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. सुई-धागा दौड़ में तन्वी कुमारी प्रथम, नेहा मुर्मू द्वितीय और करिश्मा कुमारी तृतीय तथा जलेबी रेस में आरती प्रथम व सभ्या खातून द्वितीय रहीं. इसके अलावा म्यूजिकल चेयर में अजीत ने प्रथम, नीतीश कुमार ने द्वितीय और तृषा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया.
Deoghar News : विशेष बच्चों ने खेल में दिखाया जज्बा, अभिमन्यु, तन्वी, आरती व अजीत ने मारी बाजी
समावेशी शिक्षा के तहत मंगलवार को आर मित्रा प्लस टू स्कूल मैदान में जिले के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
