मारगोमुंडा. देवघर एसपी सौरव ने मंगलवार को मारगोमुंडा थाना पहुंचे. इस दौरान थाना का औचक निरीक्षण किया. साथ ही थाना प्रभारी तरुण बाखला से थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की जानकारी ली. वहीं, एसपी ने थाना क्षेत्र के मानचित्र, विभिन्न मार्गों, सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा गांवों के बारे में जानकारी ली. इसके अलावा एसपी ने क्षेत्रफल व यहां की आबादी के अलावा थाना क्षेत्र में कितनी पंचायतें हैं, इसकी भी जानकारी प्राप्त की. इस दौरान एसपी ने थाना की शौचालय, पानी की व्यवस्था, भवन की स्थिति समेत थाना परिसर के चारों ओर घूम-घूमकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया. साथ ही थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कांडों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा. साथ ही पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को सेवा भाव से कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर एएसआई बेचन पासवान, रामनाथ मिस्त्री, महानंद समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे. हाइलार्ट्स : एसपी सौरव ने मारगोमुंडा थाना का किया औचक निरीक्षण
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
