Deoghar News : 166 आंगनबाड़ी केंद्र को दिये गये हाइटेक साउंड सिस्टम व माइक

एसबीआइ ने सीएसआर फंड से सारवां के 93 और सोनारायठाढ़ी के 73 आंगनबाड़ी केंद्रों को हाइटेक म्यूजिक सिस्टम व माइक दिया है.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : एसबीआइ ने सीएसआर फंड से सारवां के 93 और सोनारायठाढ़ी के 73 आंगनबाड़ी केंद्रों को हाइटेक म्यूजिक सिस्टम व माइक दिया है. दोनों प्रखंड के 166 आंगनबाड़ी केंद्रों को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को हाइटेक म्यूजिक सिस्टम व माइक वितरित किये. यह म्यूजिक सिस्टम बच्चों के विकास और आंगनबाड़ी केंद्र की संरचना को मजबूत करने में मदद करेगा. इसके अलावा डीसी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सारवां को वाटर कूलर भी दिया. डीसी श्री लकड़ा ने एसबीआइ की इस पहल की सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह सहयोग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को सुविधा प्रदान करेगा. उन्होंने बैंकों को भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया. इस दौरान एसबीआइ को जोनल मैनेजर अभिजीत गणपतराव पंगरेकर, बीडीओ सारवां रजनीश कुमार, रिजनल मैनेजर आ���बीओ देवघर प्रशांत कुमार झा, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी टीम शानू आदि मौजूद थे. हाइलाइट्स -कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सारवां को दिया वाटर कूलर मशीन -कार्यक्रम में एसबीआइ के जोनल मैनेजर, रिजनल मैनेजर सहित कई अधिकारी थे मौजूद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >