सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

सोनारायठाढ़ी थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

सोनारायठाढ़ी. बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को सोनारायठाढ़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने की. इसमें क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध जनों ने बैठक में भाग लिया. वहीं, थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने लोगों से शांतिपूर्ण रूप से बकरीद मनाने की अपील किया. साथ ही लोगों से आग्रह किया कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें, जिससे किसी की आस्था पर चोट पहुंचे. साथ ही त्योहार के दौरान किसी तरह की हुड़दंग करने वाले के खिलाफ पुलिस को कानूनी कार्रवाई करना पड़ेगा. मौके पर थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी, सुभाष हेंब्रम, तबरेज अंसारी,जावेद चौधरी, जितेंद्र राणा, मुख्तार अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Laxman choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >