खिजुरिया गांव में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, दस दिन पहले हुई थी शादी

सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरिया गांव की घटना

जांच में जुटी सोनारायठाढ़ी पुलिस सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरिया गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार घटना जोरिया किनारे बरगद के पेड़ के पास की है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सोनारायठाढ़ी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, जिसमें बताया गया कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था. परिजनों के अनुसार उसकी लगभग दस दिन पहले शादी हुई थी और कुछ दिन पहले वह ससुराल से मायके लौटी थी. परिजनों ने यह भी बताया कि घटना वाले दिन सुबह वह घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >