सोनारायठाढ़ी : प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को किसान गोष्ठी सह डिजिटल क्रॉप सर्वे का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीडीओ नीलम कुमारी की देखरेख में आयोजित किया गया. इस दौरान प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के कृषक मित्रों एवं किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बताया गया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र में खरीफ सीजन में अच्छादित फसलों का सही आंकड़ा प्राप्त किया जा सकेगा. इससे किसानों को आंकड़ा प्राप्त करने में भी सुविधा मिलेगी.
प्रखंड के सभी प्लॉट का होगा डिजिटल सर्वे
वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार झा ने कहा कि डिजिटल सर्वे के माध्यम से सभी प्लॉट का सर्वे किया जाएगा. कार्यक्रम में फसल बीमा के को-ऑर्डिनेटर अजीत कुमार, जेएसएस कौशल किशोर राय, बीटीएम हरेराम शर्मा, जनसेवक संजय कुमार वर्मा, भूषण मंडल, कृषक मित्र सुनील कुमार यादव, मुख्तार अंसारी, धीरेन्द्र सिंह, संजय कुमार बादल, राजेंद्र यादव, सागर यादव, महेन्द्र यादव, गोपाल टुडू, इंद्रजीत सिंह, योगेंद्र यादव आदि मौजूद थे.
