SKMU सेमेस्टर-5 परीक्षा में 319 छात्राएं शामिल, पहली पाली में रही 100% उपस्थिति

SKMU यूजी सेमेस्टर-5 परीक्षा के तहत आरडीबीएम केंद्र पर 319 छात्राओं ने परीक्षा दी. पहली पाली में 65 की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही.

वरीय संवाददाता, देवघर: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत आयोजित यूजी सेमेस्टर-05 परीक्षा (सत्र 2023-27) सोमवार को रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय (आरडीबीएम) केंद्र पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक दो पालियों में आयोजित हो रही परीक्षा के तहत सोमवार को मेजर पेपर-10 की परीक्षा ली गयी, जिसमें कुल 319 छात्राएं शामिल हुईं.

पहली पाली में शत-प्रतिशत उपस्थिति

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित प्रथम पाली में ग्रुप-ए मेजर पेपर-10 की परीक्षा हुई. इसमें जूलॉजी, केमिस्ट्री, बॉटनी, भौतिकी, जियोलॉजी, गणित, संगीत, भूगोल, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान और सांख्यिकी विषय शामिल थे.

प्रथम पाली में पंजीकृत सभी 65 छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहीं. इस तरह पहली पाली में छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही.

दूसरी पाली में 254 छात्राओं ने दी परीक्षा

द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई. इसमें ग्रुप-बी मेजर पेपर-10 के तहत हिंदी, संथाली, बंगाली, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, गांधीवादी विचार, ग्रामीण अर्थशास्त्र, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, लेखांकन एवं वित्त और व्यवसाय प्रबंधन विषयों की परीक्षा ली गयी.

दूसरी पाली में कुल 259 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 254 छात्राएं उपस्थित हुईं, जबकि पांच छात्राएं अनुपस्थित रहीं.

सुरक्षा और व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम

परीक्षा केंद्र पर महाविद्यालय प्रशासन, सेंटर सुपरिंटेंडेंट और परीक्षा विभाग की तैयारियों के बीच अनुशासन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे. परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई.

राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक सह मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश चन्द्र दास ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित की गयी.

24 सितंबर को होगी ग्रुप-सी की परीक्षा

डॉ. प्रकाश चन्द्र दास ने बताया कि आगामी 24 सितंबर को प्रथम पाली में ग्रुप-सी मेजर पेपर-10 की परीक्षा आयोजित होगी.

इसमें इतिहास, श्रम एवं समाज कल्याण (एलएसडब्ल्यू), दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान और मानव विज्ञान विषयों के परीक्षार्थी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 22 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़ा हुआ हूं. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >