जसीडीह : पागल बाबा आश्रम के मंदिर से चांदी के मुकुट और दान पात्र से लाखों की चोरी

Jharkhand News : देवघर जिले के जसीडीह स्थित पागल बाबा आश्रम के मंदिर से भगवान के मुकुट और दानपात्र की चोरी हो गई है.

Jharkhand News|जसीडीह (देवघर), आशीष कुंदन/निषिद्ध मालवीय : देवघर जिले से बड़ी खबर आ रही है. एक आश्रम के मंदिर से चांदी के मुकुट और दानपात्र से पैसों की चोरी हो गई है. जसीडीह थाना क्षेत्र के पागल बाबा आश्रम में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से भगवान के चांदी के मुकुट और दान पात्र से सारे पैसे चोर उड़ा ले गए. चोरों ने भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति के चांदी के मुकुट सहित चांदी की राधा-कृष्ण की मूर्ति, दो दान पेटी तोड़कर उसमें से करीब एक लाख रुपये और मंदिर से अन्य सामानों की चोरी कर ली. गुरुवार रात में चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और मूर्ति, मुकुट, दान पेटी के रुपये व अन्य सामान लेकर फरार हो गए.

मंदिर पहुंचकर जसीडीह थाने की पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाने के एसआई विनोद कुमार ने पुलिस बलों के साथ मंदिर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर के पास स्थित गौशाला से दोनों दान पेटियां बरामद कर ली. मंदिर के पुजारी धनंजय कुमार पाठक ने बताया कि गुरुवार की रात 9:00 बजे मंदिर का दरवाजा बंद करके वह सोने चले गये थे. शुक्रवार को सुबह एक व्यक्ति ने आकर कहा कि मंदिर की दान पेटी गायब है.

खाली पड़े मंदिर की दान पेटियां. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

इसके बाद पुजारी और लीलानंद पागल बाबा विद्यापीठ के प्राचार्य संदीप कुमार मिश्रा ने मंदिर में जाकर देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला है. भगवान पर लगे मुकुट गायब हैं. इसके बाद चोरी की आशंका होने पर जांच-पड़ताल की, तो पाया कि चांदी के मुकुट, चांदी की 4 चरण पादुकाएं, राधा कृष्ण भगवान की 2 चांदी की मूर्तियां, शंकर भगवान का चांदी का अरघा, चांदी की 2 बड़ी कटोरियां, दान पेटी में रखे करीब एक लाख रुपये गायब हैं. इसके बाद घटना की सूचना थाने को दी गई. पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

इसे भी पढ़ें

17 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर, 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

Petrol Price Today: चाईबासा, लातेहार में कार-बाइक चलाने वालों की मौज, सरायकेला-खरसावां और गिरिडीह समेत 8 जिलों के लोगों की बढ़ी मुश्किलें

पटना की स्पेशल कोर्ट में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, नक्सली उदय के बारे में हुआ बड़ा खुलासा

अमर है सन् 57 की क्रांति के नायक शहीद पांडेय गणपत राय का बलिदान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >