पालोजोरी. सिदो-कान्हू रक्षा मंच पालोजोरी से जुड़े सदस्यों ने थाना प्रभारी संजय कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मंच के अध्यक्ष राजकिशोर मुर्मू, जिप सदस्य दीपक मुर्मू सहित अन्य सदस्यों ने थाना प्रभारी को सिदो-कान्हू की तस्वीर भेंट स्वरूप प्रदान की. इस दौरान सदस्यों ने सिदो-कान्हू के जीवन संघर्ष और आदिवासी समुदाय के हक, अधिकार तथा जल, जंगल और जमीन के लिए उनके ऐतिहासिक आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की. सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र के कई स्थानों पर सिदो-कान्हू की प्रतिमाएं स्थापित हैं, लेकिन हाल के दिनों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कई जगहों पर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किये जाने की घटनायें सामने आयी हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनायें पालोजोरी थाना क्षेत्र में न हों, इसके लिए सभी को सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है. साथ ही क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गयी. थाना प्रभारी संजय कुमार ने सिदो-कान्हू रक्षा मंच के सदस्यों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सहयोग करेगा और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे.
सिदो-कान्हू रक्षा मंच ने थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात, प्रतिमा संरक्षण पर हुई चर्चा
पालोजोरी में सिदो-कान्हू रक्षा मंच ने थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात, प्रतिमा सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
