Deoghar News : संत फ्रांसिस स्कूल ने श्रेया को किया सम्मानित, 50 हजार की छात्रवृति की राशि

आइसीएसइ 2024-25 की परीक्षा परिणाम में संत फ्रांसिस स्कूल की 12वीं की छात्रा श्रेया केसरी ने ह्यूमेनिटिस में 98.50 फीसदी अंक लाकर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है.

वरीय संवाददाता, देवघर : आइसीएसइ 2024-25 की परीक्षा परिणाम में संत फ्रांसिस स्कूल की 12वीं की छात्रा श्रेया केसरी ने ह्यूमेनिटिस में 98.50 फीसदी अंक लाकर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. स्कूल प्रबंधन की ओर से प्राचार्य फादर अब्राहम ने सोमवार को छात्रा श्रेया केसरी व उसके माता-पिता को शॉल देकर सम्मानित किया. साथ ही छात्रा को छात्रवृति के रूप में 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. वहीं छात्र के माता-पिता को बधाई दी. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य ने घोषणा की कि अब से जो भी छात्र 10वीं की परीक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा अंक लाते हैं तो उन्हें 12वीं की पढ़ाई के दौरान फीस में रियायत मिलेगी. वहीं छात्रा श्रेया ने सफलता का श्रेय प्राचार्य समेत स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ माता-पिता को देती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >