श्रावणी मेले के 25वें दिन बाबाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल-बम के जयघोष से गूंजा देवघर

देवघर में श्रावणी मेले का 25वां दिन आस्था के सैलाब से सराबोर रहा. बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही बोल-बम के जयकारे गूंज उठे. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन की विशेष व्यवस्थाएं की गईं.

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट

देवघर. राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 25वें दिन रविवार को बाबाधाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. तड़के 4:11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. पट खुलते ही कांवरियों ने बाबा पर पवित्र गंगाजल अर्पित करना शुरू कर दिया. भोर होते-होते पूरा रूट लाइन गेरुआ वस्त्रधारी शिवभक्तों से पट गया और हर ओर बोल-बम के जयकारे गूंजने लगे.

नींद पर भारी पड़ी बाबा के दर्शन की आस

सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर पैदल देवघर पहुंच रहे कांवरियों के उत्साह के आगे थकान और नींद भी बेअसर दिखी. रात से ही कतार में खड़े श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे. कपाट खुलने के साथ ही जलार्पण शुरू हुआ और रूट लाइन में भक्तिमय माहौल बन गया. कांवरियों के जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र शिवमय नजर आया.

भक्तों की भीड़

सुरक्षा से लेकर सुविधा तक प्रशासन की पैनी नजर

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से रूट लाइन में विशेष व्यवस्था की गयी है. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां के निर्देश पर कांवरियों की भीड़, कतार व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य जरूरी सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है. श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं कर्मी लगातार सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं

बाबाधाम निकास द्वार

एसपी प्रवीण पुष्कर की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में रूट लाइन और मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है. पुलिस बल के साथ प्रतिनियुक्त पदाधिकारी लगातार भीड़ की स्थिति पर नजर रख रहे हैं. भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट रखा गया है.

ये भी पढ़ें- छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

हर कदम पर सेवाभाव, हर जुबान पर बोल-बम

बाबाधाम पहुंचने वाले कांवरियों के लिए प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सेवा भाव का भी नजारा देखने को मिल रहा है. रूट लाइन में श्रद्धालुओं को पानी, स्वास्थ्य सुविधा और स्वच्छता से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. बाबा के दरबार की ओर बढ़ते कांवरियों के जयघोष से रविवार की सुबह बाबाधाम पूरी तरह भक्तिमय हो उठा.

ये भी पढ़ें- छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >