Shravani Mela: देवघर के बाबा मंदिर में लगी बिल्व पत्र की अनोखी प्रदर्शनी, आप भी देखें PHOTOS

Shravani Mela: बांग्ला सावन की शुरुआत हो गई है. श्रावणी मेला 22 जुलाई से शुरू होगा. इससे पहले देवघर के बाबा मंदिर में बिल्व पत्र की अनोखी प्रदर्शनी लगी.

Shravani Mela: बांग्ला सावन के पहले दिन बाबा मंदिर परिसर के परंपरा के अनुसार बेलपत्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. यह परंपरा करीब 160 वर्षों से चली आ रही है. कर्क संक्रांति से मंगलवार को बांग्ला सावन प्रारंभ हो गया है.

तारा मंदिर में बरनेल समाज की ओर से लगायी गयी प्रदर्शनी. फोटो : प्रभात खबर

बाबा मंदिर परिसर में शाम सात बजे अलग- अलग दलों के द्वारा बेलपत्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें सभी दलों के द्वारा अपने दल की बैठकी स्थल से चांदी की थाली में बेलपत्र को सजाकर कर शोभा यात्रा निकाली गयी. यह नगर भ्रमण करने के बाद ढोल-बाजे के साथ बाबा मंदिर पहुंची. ये प्रदर्शनी अब 22 जुलाई, 29 जूलाई, पांच अगस्त, 12 अगस्त, 19 अगस्त व 16 अगस्त को सिंह संक्रांति तथा श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को लगायी जायेगी.

पंडित मनोकामना राधे श्याम बेलपत्र समाज की प्रदर्शनी. फोटो : प्रभात खबर

इसके अंतर्गत काली मंदिर में जनरेल समाज व देवकृपा वन सम्राट बेलपत्र समाज, तारा मंदिर में बरनेल समाज, लक्ष्मी नारायण मंदिर में मसानी दल एक व मसानी दल दो व शांति अखाड़ा समाज, राम मंदिर में राजाराम बेलपत्र समाज, आनंद भैरव मंदिर में पंडित मनोकामना राधे श्याम बेलपत्र समाज के दो दल द्वारा आकर्षक व बाबा की त्रिनेत्र के समान अनोखे पहाड़ी बिल्व पत्र की प्रदर्शनी लगायी गयी.

बाबा मंदिर में लगी एक और बिल्व पत्र प्रदर्शनी. फोटो : प्रभात खबर

परंपरा के अनुसार, सभी दल के द्वारा बाबा पर बेलपत्र को अर्पित कर विशेष बेलपत्र पूजा का आयोजन किया गया. मालूम हो कि श्रावण की प्रत्येक सोमवारी को रात में आठ बजे से बेलपत्र पूजा का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान अरघा को हटाया जाएगा और पुरोहित समाज के लोग पूजा में शामिल होंगे. ये पूजा करीब एक घंटे की होगी.

Also Read

Shiv Chalisa: जय गिरिजा पति दीन दयाला, सदा करत सन्तन प्रतिपाल… हर सोमवार को शिव चालीसा पाठ करने से प्रसन्न होते हैं महादेव

Shravani Mela: बाबा बैद्यनाथ के मंदिर के शिखर पर लगा पंचशूल क्यों है खास, जानें इसके रहस्य

देवघर के बाबा मंदिर में 72 फुट की ऊंचाई पर लगे पंचशूल में हैं अद्भुत शक्तियां, छूने मात्र से दूर होते हैं इतने दोष

देवघर : प्रभात खबर श्रावणी मेला स्पेशल पत्रिका ‘बिल्व पत्र’ का विमोचन, नगर आयुक्त बोले- अनूठी है पहल

देवघर : 1783 में ऐसा था बाबा मंदिर का प्रांगण, ऐसे करें भगवान शिव की पूजा-अर्चना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >