बाबाधाम आने वाले कांवरियों से ऑटो चालक वसूल रहे हैं मनमाना किराया, देवघर से बासुकीनाथ का ले रहे 200 रुपये

देवघर में टोटो चालक भी इस बहती गंगा में डुबकी लगाने में कसर नहीं छोड़ रहे. वे भी बासुकिनाथ तक जाने के लिए यात्रियों से 2000 रुपये तक किराया के रूप में वसूल रहे हैं.

देवघर : श्रावणी मेला शुरू होने के साथ ही बसों, ऑटो व टोटो चालकों की मनमानी शुरू हो गयी. बाबाधाम आने वाले कांवरियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है. चालक व बुकिंग एजेंटों की मनमानी पर कोई अंकुश नहीं है. पिछले दो दिनों में वाहनों की कमी का फायदा भी यात्री बस व ऑटो-टोटो वाले उठा रहे हैं और दोगुना से अधिक तक किराया वसूल रहे हैं. वर्तमान में देवघर से बासुकिनाथ तक चलने वाली यात्री बसों पर सीट पर बैठ कर जाने के लिए प्रति यात्री 200 रुपये व बसों की छतों पर सवार होकर जाने वाले यात्रियों से प्रति यात्री 100 रुपये वसूल किया जा रहा है. ऑटो चालक भी बासुकिनाथ तक का किराया औसतन रिजर्व में तीन हजार से चार हजार रुपये तक वसूल रहे हैं.

टोटो चालक भी बहती गंगा में डुबकी

टोटो चालक भी इस बहती गंगा में डुबकी लगाने में कसर नहीं छोड़ रहे. वे भी बासुकिनाथ तक जाने के लिए यात्रियों से 2000 रुपये तक किराया के रूप में वसूल रहे हैं. यह स्थिति तब है जब ऑटो को 15 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय नहीं करनी है. टोटो को लेकर अबतक दूरी का निर्धारण नहीं किया गया है. यह सब प्रशासनिक व्यवस्था के नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग रहा है. मंगलवार को भी बसों की कमी व किराया 200 रुपये मांगें जाने पर कांवरियों ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास जमकर बवाल काटा. घंटों सड़क जाम कर यातायात व्यवस्था को अवरुद्ध कर दिया. वहीं प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद पुलिस वैन से भी कांवरियों को बासुकिनाथ भेजा गया.

Also Read: Shravani Mela: बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के बाद भक्तों में नयी उर्जा का संचार, झूमते हुए निकलते हैं दरबार से, देखें तसवीरें

क्या कहते हैं कांवरिये

कांवरियों को राहत पहुंचाने के बजाय बसों में मनमाना किराया वसूल किया जाता है. सरकार व प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार करते हुए कांवरियों को राहत पहुंचाने का काम करना चाहिए.

शशि सिंह, औरंगाबाद

देवघर से बासुकिनाथ जाने वाले कांवरियों से किराया के नाम पर लूट हो रही है. बसों में सीट क्षमता से दोगुना से तीगुना तक यात्रियों को ठूंस दिया जाता है. इस पर अंकुश लगाना चाहिए.

हरेंद्र कुमार, औरंगाबाद

मेला के नाम पर देवघर में हर तरफ लूट मची हुई है. यात्रियों से किराया के नाम पर दो से तीन गुना तक किराया वसूल किया जा रहा है. कांवरिया ठगे जा रहे हैं. इस पर अविलंब रोक लगना चाहिए.

पप्पू केशरी, जहानाबाद

भक्ति में डूबे कांवरिया काेई विवाद नहीं करना चाहते हैं. इसका नाजायज फायदा यात्रा के नाम पर अधिक किराया वसूल कर उठाया जा रहा है. इससे कांवरियों को आर्थिक परेशानी हो रही है.

मल्लू कुमार, जहानाबाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >