बारिश ने चांद रात की रौनक को किया फीका

मधुपुर: ग्राहकों का इंतजार करते दिखे दुकानदार

मधुपुर. शुक्रवार को अलविदा जुमे के साथ चांद का दीदार होते ही लोगों में ईद को लेकर बधाई का सिलसिला जारी रहा. वहीं, शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. शाम को आये बारिश ने बाजार के रौनक को फिका कर दिया. शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सजे सेवई व लच्छे की दुकानों पर सन्नाटा पसर गया. चांद रात को लेकर शहर के गांधी चौक का नजारा कुछ अलग देखने को मिलता है, लेकिन बारिश के कारण गांधी चौक भी पूरी तरह से सन्नाटा छा गया. रुक-रुक कर हो रही बारिश ने बाजार की रौनक को खत्म कर दिया. बारिश के कारण लोगों के खरीददारी पर भी असर पड़ा है. बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने आने वाले लोग घर में ही रह गये. वहीं, दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आये. बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जिससे खरीदारी व जश्न पर बुरा असर पड़ा. मौसम खराब होने से लोग घरों में दुबके रहे. जिससे त्योहार का उत्साह व रौनक कम हो गयी. लोगों की उत्साह में कमी नजर आयी. लोग बाहर नहीं निकल पाये, जिससे जश्न फीका रह गया. लोग चांद रात की रौनक का मजा लेना चाहते थे, लेकिन बारिश ने उनकी उमंग को फिका कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >