मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के शिव मंदिर भंडारो प्रांगण में गणेश व कार्तिक मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात गणेश व कार्तिक की मूर्ति गांव भ्रमण के बाद पुरोहितों द्वारा आवश्यक पूजन के साथ विधि-विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा करते हुए मंदिर में मूर्ति की स्थापना की गयी. इसके साथ ही तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत सरस कथा प्रारंभ हो गया. मौके पर शत्रुघ्न मंडल, हीरालाल मंडल, विकास मंडल, जनार्दन मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
