शमीम बने मारगोमुंडा पंचायत अध्यक्ष

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के सालमांद्रा के समीप पानी टंकी मैदान में हुई बैठक

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के सालमांद्रा के समीप पानी टंकी मैदान में रविवार को झामुमो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति गठन को लेकर बैठक आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से मो. शमीम उर्फ पप्पू को मारगोमुंडा पंचायत अध्यक्ष के रूप में चुना गया. जबकि सचिव रामचंद्र मुर्मू , उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर, दिवाकर हांसदा, महबूब अंसारी, उपसचिव मो. कमरुद्दीन अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष निष्पति मरांडी, कोषाध्यक्ष छविल नापित, मीडिया प्रभारी नदीम आलम, संगठन मंत्री सनातन मुर्मू को चुना गया. वहीं, सदस्य के रूप में अब्दुल गनी, लखन हांसदा, सिनन हेंब्रम, महेंद्र बास्की, बासुदेव हांसदा, मो. नाजीर, रामलाल मरांडी, रंगीला हांसदा, संतोष बेसरा, मोसो मुर्मू, मो. सनाउल, मोहिलाल सोरेन, आजाद अंसारी को बनाया गया. मौके पर झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >