एसडीओ ने दिघरिया में बने बूथ में देखी व्यवस्था

देवघर प्रखंड के दिघरिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बने बूथ का शनिवार को एसडीओ सागरी बराल ने निरीक्षण किया.

जसीडीह. देवघर प्रखंड के दिघरिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बने बूथ का शनिवार को एसडीओ सागरी बराल ने निरीक्षण किया. उन्होंने बूथ संख्या 64 व 66 का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने बूथ पर मूलभूत सुविधाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश बीएलओ सुपरवाइजर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीएलओ व विद्यालय के शिक्षकों को दिया. चारों ओर जंगल व पहाड़ के बीच स्थित होने के कारण केंद्र प्राकृतिक सुंदरता से घिरी है. उन्होंने मतदान प्रतिशत बनाने के लिए भी निर्देश दिया है. मौके पर बीडीओ अनंत कुमार झा, बीएलओ सुपरवाइजर शशांक शेखर, ताहिर हुसैन, आशीष रंजन, विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिगंबर राणा, बबीता देवी, पूनम देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >