अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, गांधी चौक से हटा अवैध कब्जा

मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार व एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में शहर के विभिन्न सड़कों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान गांधी चौक, स्टेशन रोड, सरदार पटेल रोड, राम चंद्र हटिया बाजार रोड से अतिक्रमित दुकानदारों को सड़क से हटाया.

मधुपुर. एसडीओ राजीव कुमार व एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के विभिन्न सड़कों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान गांधी चौक, स्टेशन रोड, सरदार पटेल रोड, राम चंद्र हटिया बाजार रोड से अतिक्रमित दुकानदारों को सड़क से हटाया. कई अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया. अभियान के दौरान गांधी चौक में लगाये गये अवैध ठेला दुकानदार इधर-उधर ठेला लेकर भागते नजर आये. बताया जाता है कि अतिक्रमण हटाये जाने की सूचना पूर्व में ही गांधी चौक के ठेला दुकानदारों को मिल गयी थी. इसके कारण अधिकतर ठेला वाले प्रशासन के पहुंचने से पहले ही अपने दुकानों को हटा लिया था. बचे हुए फुटपाथी दुकानदारों को प्रशासन ने गांधी चौक से पूरी तरह हटाकर अतिक्रमण मुक्त किया. एसडीओ ने स्टेशन रोड में किये गये सड़क किनारे अतिक्रमणकारियों को कड़ी हिदायत दी. सड़क से कुर्सी टेबल व अन्य सामान को हटाया और अतिक्रमण करने पर जुर्माना की हिदायत दी. बताया जाता है कि प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था में सुधार का प्रयास किया. हालांकि स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं हो पाया. बताते चले कि मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के कारण प्रत्येक दिन सड़कों पर जाम लग रहा है. रोज जाम लगने से राहगीर परेशान हो रहे हैं. इन सड़कों से गुजरने के लिए स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. अनुमंडल प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था सुधार के लिए वन-वे का नियम व भारी मालवाहक वाहनों को लेकर नो एंट्री बनाया गया है. मगर आदेश का पालन नहीं हो रहा है. मौके पर अंचलाधिकारी यामुन रविदास, नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कू समेत नप कर्मी मौजूद थे. ——————— एसडीओ ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान वन-वे व भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री का है नियम मधुपुर में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा, कइयों के सामान किये गये जब्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >