गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की बैठक कल

मधुपुर : गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर एसडीओ ने की बैठक

मधुपुर. अनुमंडल कार्यालय कक्ष में शनिवार को एसडीओ राजीव कुमार ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर एक बैठक प्रबुद्धजन व आयोजन समिति के साथ की. बैठक में धूमधाम के साथ राजकीय समारोह डाकबंगला मैदान में मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का मार्च पास्ट कराने का भी निर्णय लिया गया. इस अवसर पर एसडीओ ने बताया कि यह बैठक में सभी को आपसी सामंजस्य बनाकर समारोह को भव्य ढंग से पूरा करना है. उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी पहले से जरूरी है. साथ ही स्कूलों को भी सूचना समय पर मिल जाना चाहिए. वहीं, समारोह के संयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि बैठक में नयी कमेटी बनाने पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को आयोजन समिति की एक बैठक बुलायी गयी है. बैठक सभी के सहमति से कमेटी का गठन किया जायेगा. साथ ही यह आयोजन किस प्रकार सफल हो, उस पर चर्चा की जायेगी. मौके पर एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद, सचिव महेंद्र घोष, अरविंद यादव, हेमंत नारायण सिंह, संजय यादव, फैयाज कैशर, सुबल प्रसाद सिंह, जियाअल हक टार्जन, ऐनुल होदा, कन्हैया लाल कन्नू, मो. मुमताज, गुड्डू दुबे, संजय राय आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर एसडीओ ने की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >