मारगोमुंडा में खुला एसबीआई का सीएसपी केंद्र

लहरजोरी मोड़ पर एसबीआई सीएसपी केंद्र का उद्घाटन पूर्व मुखिया तयब अली ओर एसबीआई उधोडीह के शाखा प्रबंधक मो फहद ने संयुक्त रूप से किया

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के लहरजोरी मोड़ पर मंगलवार को एसबीआई सीएसपी केंद्र का उद्घाटन पूर्व मुखिया तयब अली ओर एसबीआई उधोडीह के शाखा प्रबंधक मो फहद ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर पूर्व मुखिया ने कहा कि मोड़ और चौराहे पर केंद्र खुलने से लहरजोरी पंचायत समेत आसपास के पंचायतवासियों को केंद्र से लाभ मिलेगा. वहीं, शाखा प्रबंधक ने कहा कि लोगों के गांव के नजदीक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र को खोला गया है. इससे स्थानीय ग्रामीणों को समुचित लाभ मिल सकेगा. लोगों को कम दूरी तय के अलावा समय की बचत होगी. मौके पर इजहार अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >