सावन पूर्णिमा पर केसरिया हुआ बाबाधाम, सुबह 04:28 बजे से जलार्पण; ‘बोल बम’ से गूंजा देवघर

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब. सुबह 4:28 बजे से जलार्पण. सुगम व्यवस्था के लिए प्रशासन मुस्तैद.

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 30वें दिन सावन पूर्णिमा पर बाबाधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में अहले सुबह से ही कांवरियों और शिवभक्तों की भीड़ जुटने लगी. मंदिर के कपाट खुलने के बाद सुबह 04:28 बजे से बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण शुरू हुआ. सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरिये कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं.

केसरिया रंग में रंगा कांवरिया पथ, गूंजता रहा ‘बोल बम’

पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबाधाम का पूरा कांवरिया पथ केसरिया रंग में रंगा नजर आया. तड़के सुबह से ही बाबाधाम रूट लाइन में कांवरियों की लंबी कतार लगी रही. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा.

सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर पहुंचे कांवरिये अनुशासित तरीके से कतार में आगे बढ़ते हुए बाबा मंदिर पहुंच रहे हैं. स्थानीय श्रद्धालुओं की भी भीड़ जलार्पण के लिए उमड़ी.

सुगम जलार्पण को लेकर प्रशासन मुस्तैद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जलार्पण व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी. कांवरियों को कतारबद्ध तरीके से बाबा मंदिर तक पहुंचाने और सुगम जलार्पण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी और कर्मी लगातार मुस्तैद रहे.

रूट लाइन से लेकर मंदिर परिसर तक व्यवस्था की निगरानी की गयी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और जलार्पण सुचारू रूप से जारी रहे.

पूर्णिमा पर बढ़ी भीड़, अंतिम चरण में दिखा आस्था का जोर

सावन पूर्णिमा होने के कारण राजकीय श्रावणी मेला के अंतिम चरण में बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ खास तौर पर बढ़ी. सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर पहुंचे कांवरियों के साथ स्थानीय श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन और जलार्पण के लिए पहुंचे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >