सारवां : पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने गुमटी में लगी आग बुझायी

सारवां-देवघर एनएच 114 ए बिशनपुर गांव के चौक पास की घटना

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-देवघर एनएच 114 ए बिशनपुर गांव के चौक अवस्थित गुमटी में मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है. पीड़ित गुमटी मालिक अनिल वर्मा ने थाना में आवेदन देकर बताया कि 13 अक्तूबर की देर रात को गुमटी के चाल में आग लगा दिया गया. खैरियत रहा कि उस ओर से गुजर रहे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के साथ एएसआइ धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत पुलिस जवान की नजर अचानक धधक रही आग पर नजर पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने पानी लाकर त्वरित पहल करते हुए आग को बुझाया और घटना की जानकारी गुमटी मलिक को दी. पीड़ित ने कहा कि अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आज पूरे दुकान समेत गांव में आग फैल जाती. कहा कि हालांकि किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई आग को फैलने के पूर्व ही काबू पा लिया गया. इससे बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गया. वहीं, पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हाइलार्ट्स : सारवां-देवघर एनएच 114 ए बिशनपुर गांव के चौक पास की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >