सारठ : पीएम श्री केजीएबी सारठ में मंगलवार को अभिभावक अमोद यादव की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया. विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से सूरजमुनि किस्कू को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष एवं रूबी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा सर्वसम्मति से नौ कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया.
बेहतर व्यवस्था संचालन की जिम्मेदारी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए वार्डन करुणा राय ने कहा कि विद्यालय में बेहतर व्यवस्था के संचालन की जिम्मेदारी अभिभावकों की ओर से अब समिति के सदस्यों की है. अभिभावकों ने उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए प्रबंधन समिति में उनका चयन किया है.
पर्यवेक्षक के रूप में रहे मौजूद
विद्यालय प्रबंधन समिति के चयन में पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी दिलीप कुमार भोक्ता और मनोज कुमार सिंह मौजूद थे.
कई अभिभावक रहे उपस्थित
बैठक में अभिभावकों में मुख्य रूप से राजकुमार मरांडी, मनोज बास्की, राजू किस्कू, मंटू हांसदा, प्रतिमा देवी, फूलवती देवी, रासमणि मरांडी, सुनीता मुर्मू, रूपसना मुर्मू समेत कई लोग मौजूद थे.
