विधायक ने क्षेत्रीय समस्या से डीसी को कराया अवगत

झामुमो विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह शनिवार को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले और लोगों की विभिन्न समस्याओं ने अवगत कराया

सारठ. झामुमो विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह शनिवार को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले और लोगों की विभिन्न समस्याओं ने अवगत कराया. इस दौरान श्री सिंह ने सारठ एवं पालाेजोरी अंचल के कुछ पदाधिकारियों की कार्यशैली को उठाया. उन्होंने कहा कि ऐसे पदाधिकारियों पर अंकुश लगाने की जरूरत है. साथ ही डीएमएफटी फंड से उपयोगी योजनाओं के चयन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति को लेकर चर्चा की. वहीं, चितरा कोलियरी की समस्याओं को लेकर कहा कि तुलसीडाबर गांव के विस्थापितों का बकाया भुगतान करवाने की बात कही. साथ ही इसीएल चितरा द्वारा एक ओर स्कूल की स्थापना को लेकर अनुशंसा की गयी. विधायक ने डीसी को बताया कि एनएच 114 ए के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करवाने के लिए भू-अर्जन से संबंधित अड़चनों को शीघ्र दूर करते हुए अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने की बात कही. साथ कहा कि सारठ में सामुदायिक शौचालय का निर्माण दो वर्षों पूर्व हुआ है, जिसमें आवागमन की समस्या है. इस पर डीसी विशाल सागर ने सारठ बीडीओ से जांच पड़ताल कर पूरी रिपोर्ट की मांग की है, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके. —————- क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीसी से मिले सारठ विधायक चुन्ना सिंह

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >