सारठ में पति से विवाद के बाद पत्नी ने कुएं में कूद कर दे दी जान

सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढाेडुमर गांव की घटना

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढाेडुमर गांव में गुरुवार को 28 वर्षीय महिला के पति से विवाद के बाद कुएं में कूदकर जान देने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों के मुताबिक उमेश यादव की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी चुन्नी देवी ने सुबह के करीब दस बजे कुएं में कूदकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. वे अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गयी. दरअसल, उमेश यादव अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था. बुधवार को भी वह शराब पीकर आया और पत्नी के साथ गाली-ग्लौज व मारपीट की. गुरुवार सुबह को भी उसने अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया, जिससे तंग आकर महिला मायके जा रही थी. इसे देख पति ने रोकर मारपीट करने लगा. इसके बाद महिला पति की प्रताड़ना से तंग होकर घर के पीछे कुआं में कूद गयी. महिला के कुएं में कूदते देख अगल-बगल के ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. इधर, ग्रामीणों ने घटना की सूचना सारठ थाना पुलिस को दी. वहीं, सूचना पाकर प्रभारी थाना प्रभारी दीपक भारती, एएसआई सुरेश रवानी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और महिला के शव को कुआं से निकलवाया और कागजी प्रकिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भिजवाया. इधर, घटना की सूचना पाकर महिला के मायके वाले पहुंचे और महिला के शव से लिपट कर रोने लगी. मृतका चुन्नी देवी की मां हेमंती देवी और भाई संतोष यादव ने दामाद उमेश यादव और उसके भाई के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया. मृत महिला के मां ने बताया कि दामाद उमेश यादव बराबर शराब पीकर घर आता था और खाना पीना नहीं देता था. साथ ही मारपीट कर प्रताड़ित करता था. कई बार ग्रामीणों और सारठ थाना पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई थी. मृत महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी को प्रताड़ित करने जब मायके जाती थी, वहां जाकर भी उसके साथ मारपीट करता था. ग्रामीणों ने बताया कि उमेश बुधवार को पिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर पिता को घायल कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >