सारठ: सोमवार को सारठ सीएचसी में एएनसी (प्रसव पूर्व जांच ) में 34 गर्ववती महिलायें हाई रिक्स प्रैग्नेंसी (एच आर पी ) जांच में पहचान की गई,प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पी एम एस एम ए ) के तहद डॉक्टर प्रज्ञा भगवती के द्वारा 150 गर्ववती महिलाओं का जांच की,जांच में 34 ऐसी गर्व वती महिलाएं को पहचान की गई, जो हाई रिक्स प्रैग्नेंसी (एच आर पी ) के क्रेटेरिया में है.
बताया गया कि 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से ज्यादा होने पर होने पर हाई रिक्स माना जाता है, जिसे खून की कमी,सुगर,बीपी, थायराइड, किडनी, दिल की बीमारी होने की वजह से ऐसी समस्या आती है,जांच के दौरान 34 हाई रिक्स प्रैग्नेंसी में 5 महिला 15 साल की,2 महिला 16 साल की तथा 1 महिला 17 साल की है,यही नही कम उम्र वाले कई महिला जांच के दौरान पाई है.
कई नावालिग गर्ववती ,बाल विवाह अभियान पर प्रश्न चिन्ह
सारठ सीएचसी में एएनसी जांच के दौरान 18 से कम उम्र की कई नावालिग गर्ववती है,यह आंकड़ा सीएचसी से प्राप्त सूची में पाया गया है,एक ओर जहा बाल विवाह के अंकुश लगाने,सुरक्षित प्रसव को लेकर सरकार वर्षों से अभियान चला रही है,वही आज भी कई नावालिग गर्व वती पाए जाने खुद में प्रश्न चिन्ह है
हाई रिक्स प्रैग्नेंसी की 34 महिलाएं चिन्हित :डॉक्टर प्रज्ञा
सोमवार को एएनसी जांच के बाद डॉक्टर प्रज्ञा भगवती ने कहा कि 150 महिलाएं का एएनसी जांच की गई, जिसमे 34 महिलाये एचआरपी (हाई रिक्स प्रैग्नेंसी ) पाई गई है,ऐसी चिन्हित गर्व वती महिलाओं को महीने के अंतिम बुधवार को सीएचसी में चेकप की जाती है.
ऐसी सभी चिन्हित महिला को सुझाव दिया जाता है कि नियमित फल, दूध, हरि सब्जी, प्रोटिनियस फूड,कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी लेना चाहिए, साथ ही हल्का वाक,योग, भारी काम,लंबा सफर एवं सीढ़िया चढ़ना से परहेज करना चाहिए,साथ ही नियमित रूप से बीपी, सुगर की जांच कराते रहे,ऐसी महिलाएं मेरे से जब चाहे संपर्क कर जानकारी ले सकती है
