साहब का ही नाम वोटर लिस्ट में गलत! SIR नोटिस के बाद बीएलओ ने बीडीओ से लिये दस्तावेज

सारठ ब्लॉक के BDO चंदन कुमार सिंह का नाम मतदाता सूची में गलत पाया गया है. इस मामले में SIR नोटिस जारी होने के बाद ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) से बीएलओ ने आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए हैं. यह त्रुटि चर्चा का विषय बनी हुई है.

सारठ : प्रखंड के बूथ संख्या 78 की मतदाता सूची में सारठ बीडीओ चंदन कुमार सिंह के नाम में अशुद्धि का मामला सामने आया है. नाम में त्रुटि को लेकर एसआईआर के तहत बीडीओ को नोटिस जारी किया गया है. नोटिस के निस्तारण को लेकर शुक्रवार को बीएलओ पूनम सिन्हा ने बीडीओ चंदन कुमार सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किये.

बताया गया कि मतदाता सूची में नाम संबंधी त्रुटि के सत्यापन एवं सुधार के लिए संबंधित व्यक्ति से दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया था. इसी क्रम में बीएलओ ने बीडीओ से आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं अन्य कागजात लिये. इन दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. दस्तावेजों की फोटो भी अपलोड की गयी.

बीडीओ चन्दन सिंह से आवश्यक दस्तावेज लेते बीएलओ पूनम सिन्हा | Prabhat Khabar Network

बीडीओ के नाम में त्रुटि बनी चर्चा का विषय

बीडीओ चंदन कुमार सिंह स्वयं प्रखंड प्रशासन के महत्वपूर्ण पद पर हैं. ऐसे में उनकी ही मतदाता सूची में नाम की अशुद्धि सामने आने और एसआईआर के तहत नोटिस जारी होने की बात चर्चा का विषय बनी हुई है.

हालांकि, प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत बीएलओ द्वारा दस्तावेज लेकर नाम संबंधी त्रुटि के निस्तारण की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. बीएलओ पूनम सिन्हा ने बताया कि प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके बाद मतदाता सूची में नाम संबंधी त्रुटि का सुधार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

प्रभात खबर के वरीय पत्रकार है,वर्ष 2001 से प्रभात खबर से जुड़कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे है,विकास,लोगों की समस्या,शिक्षा,स्वास्थ्य व क्राइम से जुड़ी खबरे पर बेहतर कवरेज करते रहे है-प्रभात खबर सारठ कार्यालय के ब्यूरो प्राभारी है,इससे पूर्व में झारखण्ड जगरण, दैनिक रांची ,पहुंच मासिक पत्रिका पटना व ईटीवी में बतौर न्यूज इंफॉर्फ़र के रूप में काम कर चुके है,NOU पटना से M ,A ( Mass Comunication & Journalism ) की पढ़ाई की है,वर्ष 2013-14 तक झारखण्ड विधानसभा रांची में प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य रहे है,अलावे सूचना एवं जन संपर्क विभाग राँची द्वारा गाँवो में सूचना के विकास पर शोध को लेकर झारखण्ड मीडिया फेलोशिप मिला चुका है एवं सूचना अधिकार अधिनियम 2005 में बेहतर काम करने के लिए वर्ष 2013 में झारखण्ड RTI फोरम द्वारा Media Information and Communication Centre Of India के द्वारा RTI CITIZEN AWARD से पुरस्कृत हो चुके है.

मोबाइल-9708654333 / 9431550805

Email -mith.sinha.sinha@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >