गांव-गांव पहुंचेगी संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी, तिरंगे के साथ गूंजेगा राष्ट्रभाव

देवघर में संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी गांव-गांव पहुंचेगी.स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा अभियान और राष्ट्रभाव को जगाने की तैयारी.

देवघर. भाजपा देवघर जिला की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की. आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर घर-घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई.

गांव-गांव पहुंचेगी संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी

बैठक के दौरान संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी सभी मंडलों के अध्यक्षों को सौंपी गयी. इसका उद्देश्य पवित्र मिट्टी को गांव-गांव तक पहुंचाना है. कार्यकर्ताओं को अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने की जिम्मेदारी दी गयी है.

बैठक में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका पर संगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया. वहीं 15 अगस्त को जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां भी दी गईं.

शक्ति केंद्र और बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर जोर

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई. शक्ति केंद्र और बूथ कमेटियों को मजबूत करने के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से आयोजित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया.

नवमनोनीत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील मिश्रा तथा विशेष आमंत्रित सदस्य संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह और संजय यादव का जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया ने किया.

बैठक में अधिर चंद्र , पप्पू यादव, मुकेश पाठक, अभयानंद झा, संतोष मुर्मू, सुलोचना देवी, जय कांत मंडल, महेश राय, सौरभ कश्यप, ममता गुप्ता, बलबीर राय समेत सभी मंडल प्रभारी, प्रवासी प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >