Deoghar news : तेज रफ्तार बालू लोड ट्रैक्टर ने कार में मारा धक्का, कोई हताहत नही

जसीडीह-देवघर मुख्य रोड के डाबर ग्राम मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर को बालू लोड ट्रैक्टर ने कार में धक्का मार दिया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह-देवघर मुख्य रोड के डाबर ग्राम मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर को बालू लोड ट्रैक्टर ने कार में धक्का मार दिया. हांलाकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ ह,.जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. जानकारी के अनुसार कार (जेएच 15यू 4816) जसीडीह से देवघर की ओर जा रहा था. वहीं बालू लदा ट्रैक्टर लेकर चालक जसीडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान उक्त स्थान पर ट्रैक्टर चालक ने कार में सामने से धक्का मार दिया और चालक ट्रैक्टर का डाला छोड़ कर इंजन लेकर फरार हो गया. इससे कार सवार व्यक्ति को मामलू रूप से चोट लगी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ उदय कुमार सिंह, एएसआइ अनिश कुमार सिंह जवान के घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. लोगों के अनुसार ट्रैक्टर चालक काफी तेज गति से जा रहा था. लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक प्रतिदिन ट्रैक्टर में बालू लोड कर काफी तेज गति से आवागमन करते हैं. इससे सड़क दुघर्टना होने की संभावना बनी रहती हैं. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

NISHIDH MALVIYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >