उच्च विद्यालय को झारखंड एकेडमिक काउंसिल से 7.2 लाख का मिला अनुदान

झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची की ओर से मधुपुर संत जोसेफ उच्च विद्यालय को वर्षों से लंबित

मधुपुर. झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची की ओर से मधुपुर संत जोसेफ उच्च विद्यालय को वर्षों से लंबित 7 लाख 20 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है. इस आशय की जानकारी विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर दिव्या मिंज ने आज विद्यालय परिसर में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित कर सदस्यों को जानकारी दी. बैठक के दिव्या मिंज ने बताया कि विद्यालय को प्राप्त सात लाख 20 हजार रुपये की अनुदान राशि में से 1 लाख 80 हजार रुपये विद्यालय के विकास कार्यों में खर्च किए जायेंगे. जबकि शेष 6 लाख 12 हजार रुपये उच्च विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को वितरित किया जायेगा. यह अनुदान राशि विशेष रूप से विद्यालय के 10 शिक्षक, 1 क्लर्क और 2 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए स्वीकृत की गयी है. दिव्या मिंज कहा कि मंत्री हफीजुल हसन के पहल और प्रयासों से यह अनुदान राशि स्वीकृत हुई है. मौके विधायक प्रतिनिधि शब्बीर अंसारी, झारखंड एकेडमिक काउंसिल के प्रतिनिधि डॉ. अजय कुमार गुप्ता, विद्यालय की सचिव सिस्टर डाफ्नी, दानदाता सिस्टर विनिता सहित सभी शिक्षक सिस्टर पद्मिनी, सिस्टर नीलम हेंब्रम, शिक्षक गौस असलम, शिक्षक राजेश, शिक्षक अनिकेत, शिक्षक आशुतोष, सिस्टर रेखा मिस, सिस्टर रानी मिसर एवं कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >