देवघर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राकेश राम ने पवन कुमार को देवघर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है.
पवन कुमार के मनोनयन पर भाजपा जिला महामंत्री अभय आनंद झा, किसान मोर्चा संताल परगना प्रमंडलीय प्रभारी तुफान महथा, जिला उपाध्यक्ष अधीर चंद्र भैया, सोशल मीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा केशरवानी, सभा अध्यक्ष दीपक केशरी, नितिश कुमार सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि संघ की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे निश्चित रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभागों से पहल कराने में वे अपना हरसंभव योगदान देंगे.
पवन कुमार ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे. संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि जिले में संघ को मजबूती प्रदान करने में भी वे अहम भूमिका निभाएंगे.
