Deoghar news : आरपीएफ कर्मियों ने माइकिंग कर रेल यात्रियों को किया जागरूक

जसीडीह आरपीएफ ने जसीडीह, सिमुलतला स्टेशन परिसर में मंगलवार को यात्री सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान यात्रियों को रेलवे नियमों के बारे में भी बताया.

प्रतिनिधि, जसीडीह . जसीडीह आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में मंगलवार की शाम को यात्री सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. अभियान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, विभिन्न ट्रेनों की महिला बोगी सहित सिमुलतला स्टेशन पर भी अभियान चलाया. इसका नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने किया. इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सुरक्षा को लेकर यात्रियों को जागरूक करने को लेकर स्टेशन अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान आरपीएफ कर्मियों ने माइकिंग कर यात्रियों को जागरुक करते हुए कहा कि यात्री सफर के दौरान किसी अनजान व्यक्तियों की ओर से दिये गये खाने व पीने की सामग्री नहीं ले. इससे नशाखुरानी का शिकार बन सकते हैं. ट्रेन व स्टेशन परिसर में लावारिस स्थिति में रखें कोई भी सामान को हाथ न लगायें, इसकी सूचना तुरंत रेल प्रशासन को दें. किसी प्रकार की घटना व दुर्घटना होने पर इसकी जानकारी तुरंत आरपीएफ टॉल फ्री नंबर 139 पर सूचना दें. इससे आरपीएफ की ओर से तुरंत मदद मिलेगी. यात्री ट्रेन में सफर के दौरान अनावश्यक रूप से चलती ट्रेन में चेन पुलिंग कर ट्रेन नहीं रोके, कभी भी ट्रेन के पायदान पर बैठ कर यात्रा न करें, दिव्यांग बोगी, महिला बोगी में यात्रा न करें. इसके साथ ही चलती ट्रेन में पत्थरबाजी न करें. वहीं रेलवे ट्रैक पार नहीं करने की भी सलाह दी. स्टेशन में डरे, सहमे व रोते हुए बच्चे दिखे तो उसे रेल प्रशासन के हवाले कर दे. जिससे बच्चे को सही सलामत उसके परिवार के सदस्यों से मिलाया जा सकें. अभियान में एसआइ रवि कुमार, केडी हांसदा, एएसआइ शंकर दास, कमलेश कुमार, मानस मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >