Deoghar news : मामला उजागर होने के बाद रातों रात बना दी 4.18 लाख की सड़क

मोहनपुर प्रखंड की सुहरदेही पंचायत अंतर्गत पाटजोर गांव में मनरेगा से स्वीकृत 350 फीट की पीसीसी सड़क रातोंरात बना दी गयी. सात महीने पहले निकासी होने के बाद एक ईंच भी सड़क नहीं बनी थी.

संवाददाता, देवघर . मोहनपुर प्रखंड की सुहरदेही पंचायत अंतर्गत पाटजोर गांव में मनरेगा से स्वीकृत 350 फीट की पीसीसी सड़क रातोंरात बना दी गयी. सात महीना पहले मनरेगा की इस सड़क में एक ईंच काम किये बगैर 4.18 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी थी. प्रभात खबर की टीम ने पड़ताल कर जब इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो आनन-फानन में सड़क पर दूसरे दिन मैटेरियल गिराया गया व तीसरे दिन सोलिंग कर रात में ही 350 फीट पीसीसी पथ की ढलाई कर दी. मनरेगा की वेबसाइट में ऑनलाइन दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में सूअरदेही पंचायत के पाटजोर गांव में मो इकबाल के घर से छिलका तक 350 फीट की स्वीकृत सड़क के नाम पर अलग-अलग तिथियों में कुल 4.18 लाख रुपये की निकासी की गयी थी. इसमें कुल 3.60 लाख रुपये मटेरियल के मद में निकासी की गयी थी व 58 हजार रुपये मजदूरी मद में भुगतान किया गया था, लेकिन धरातल में एक कुदाल मिट्टी भी नहीं काटी गयी थी और न ही ईंट जोड़े गये था. मनरेगा की वेबसाइट में जिस फोटो का जिये टैग कर अपलोड किया गया था, उस जगह पर सिर्फ झाड़ी थी. अब उस जगह पर पीसीसी पथ की ढ़लाई कर कार्य स्थल पर मनरेगा का बोर्ड भी लगा दिया गया है. मोहनपुर व देवघर प्रखंड के अन्य कई पंचायतों में भी मटेरियल मद की राशि निकासी के बाद धरातल पर काम नहीं हुआ है. ॰प्रभात खबर ने प्रकाशित की थी खबर ॰मोहनपुर प्रखंड के पाटजोर गांव का मामला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >