दो कारों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, चार लोग घायल

मारगोमुंडा-सालमांद्रा सड़क पर हरपालडीह गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र अंतर्गत मारगोमुंडा-सालमांद्रा पीडब्ल्यूडी सड़क पर हरपालडीह गांव के पास शनिवार को दो कारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गये. दरअसल, मारगोमुंडा की ओर जा रही कार में मनोज गुप्ता, राहुल गुप्ता और एक अन्य व्यक्ति सवार थे, जबकि सालमांद्रा की ओर से आ रही दूसरी कार में आनंद मंडल सवार थे. टक्कर इतनी तेज थी कि मारगोमुंडा की ओर जा रहे कार चालक मनोज गुप्ता का शरीर और पैर स्टेरिंग में फंस गये. ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीण सुमन कुमार वर्णवाल, सूरज गुप्ता, नसीम अंसारी, गंगाधर मंडल, शशि शरण, मदन तिवारी और थाना प्रभारी शशि कपूर घटनास्थल पर पहुंचे. सभी ने मिलकर घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. हाइलार्ट्स: मारगोमुंडा-सालमांद्रा सड़क पर हरपालडीह गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >