Road accident: देवघर में शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में 4 की मौत

Deoghar road accident : देवघर में एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने 3 महिलाओं और 1 युवक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे सभी की मौत हो गयी है.

देवघर : देवघर में एक परिवार के शादी की खुशियां मातम उस वक्त मातम में बदल गयी जब तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन ने दो महिलाएं और एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक महिला की मौत इलाज के दौरान हुई. घटना सोमवार की रात 10 बजे जामताड़ा मुख्य मार्ग की है. मृतकों की पहचान बसंती देवी, पुनकु देवी और मुकेश कोल के रूप में हुई है. मृत महिलाएं पालोजोरी थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव की रहने वाली है. जबकि युवक आसना गांव का रहने वाला है.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक महिलाएं शादी के नेग करने के लिए नाचते गाते मुख्य सड़क से होकर पास में स्थित एक तालाब जा रही थी. उसी वक्त तेज गति से आ रही एक बाइक ने सभी को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक के धक्के से दो महिलाएं बीच सड़क पर जा गिरी. बाइक सवार युवक भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. उसी वक्त तेज गति से आ रही चार पहिया वाहन ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया. जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गयी.

महिला संजू देवी की मौत इलाज के दौरान हुई

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थलम पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए देवघर के पालाजोरी सीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नित्यानंद चौधरी ने सभी को मृत घोषित कर दिया. जबकि एक घायल महिला को संजू देवी की मौत इलाज के दौरान हो गयी. बताया जाता है कि सभी महिलाएं दुबराजपुर गांव में मनोज राणा की बेटी पूनम की शादी के नेग में शामिल होने गयी थी.

Also Read: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से 50 लाख रंगदारी मांगनेवाले मिन्हाजुल को दिल्ली ले गयी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >