हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा 25 को

मधुपुर : करौं प्रखंड के लगवां गांव में धार्मिक अनुष्ठान का होगा आयोजन

करौ. प्रखंड क्षेत्र के लगवां गांव में नवनिर्मित बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 25 मार्च को कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान 25 से 27 मार्च तक चलेगा. वहीं 26 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका डिंपल भूमि, भागलपुर बिहार के भजन गायक दीपक मिश्रा व विक्की छाबड़ा का भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. वहीं, कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. बताया जाता है ग्रामीणों द्वारा लाखों लाख रुपया खर्च कर हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >