छन छन बाजे मैया पांव पेजनिया...भजन पर झुमे श्रोता

करौं प्रखंड के बालमो गांव में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

करौं. प्रखंड क्षेत्र के बालमो गांव में तीन दिवसीय काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने नवनिर्मित माता काली मंदिर पहुंचकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि इस छोटे से गांव में जिस प्रकार लोगों में भगवान के प्रति श्रद्धा भक्ति है वह काबिले तारीफ है. गांव के लोगों ने धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हुए काली मंदिर का निर्माण कराया, जिससे गांव व आसपास के क्षेत्र में लोगों में धर्म के प्रति आस्था व श्रद्धा का विश्वास बढ़ेगा. सनातन धर्म जितना आगे बढ़ेगा उतना आगे भारत भी बढ़ेगा. इस अवसर पर भजन गायिका कुमकुम बिहारी ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से किया. उन्होंने छन छन बाजे मैया पांव पेजनिया……, श्याम तेरी बंसी बजने को काम…., आदि एक से बढकर एक भजन गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बालेश्वर सिंह, संजय सिंह, अशोक सिंह, बम शंकर सिंह, नवीन सिंह, जितेंद्र प्रसाद चौधरी, राकेश कुमार राय, सुबल मंडल फोफनाद, कीर्तन चौधरी, बसंत चौधरी, अमरनाथ चौधरी, प्रभु सिंह आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भजन कार्यक्रम आयोजित करौं प्रखंड के बालमो गांव में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >