मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला स्थित नवनिर्मित श्री पवन पुत्र धाम मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को वीर हनुमान की प्रतिमा का नगर भ्रमण किया गया. नगर भ्रमण मंदिर परिसर से निकल कर शहर के भगत सिंह चौक, पंच मंदिर रोड, ग्लास फैक्ट्री मोड़, थाना रोड, रामजस रोड, हटिया रोड, गांधी चौक, डालमिया कूप, पुलपार दुर्गा मंदिर, भगत सिंह चौक होते हुए पुन: श्री पवन पुत्र धाम मंदिर पहुंचा. नगर भ्रमण के दौरान जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना रहा. वहीं आचार्य बलदेव पांडेय, आचार्य अशोक पांडेय, वरुण पांडेय, दिनेश पांडेय व संजीत पांडेय ने मुख्य यजमान अनिल कुशवाहा एवं उनकी पत्नी आशा कुशवाहा के द्वारा वेदी पूजन, घृताधिवास, शर्कराधिवास, फलाधिवास व पुष्पाधिवास संपन्न कराया गया. अनुष्ठान के अंतिम दिन गुरुवार को बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा किया जायेगा. वहीं, संध्या में भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा.
पवनपुत्र धाम में बजरंगबली की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले कराया नगर भ्रमण
मधुपुर: नवनिर्मित मंदिर में अनुष्ठान का आयोजन, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा शहर
