प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

सारवां प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा पंचायत की बनियाडीह गांव में नवनिर्मित काली में अनुष्ठान

सारवां. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा पंचायत की बनियाडीह गांव में नवनिर्मित काली में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. यह यात्रा पुरोहित परमानंद झा, यजमान ललन सिंह की देखरेख में काली मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ धर्म ध्वज लहराते हुए विभिन्न मोहल्लों की परिक्रमा करते हुए ढीबी जोरिया पहुंची. जहां वैदिकों की ओर से 111 कलश पूजन व संकल्प कर उसमें जल भरा गया. जिसे माथे पर लेकर महिलाओं ने मंदिर प्रांगण पहुंचाया. जहां मंदिर के चारों और सजाया गया. मौके पर वैदिकों द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुभारंभ किया. यात्रा संचालन में काली पूजा समिति बनियाडीह के सदस्यों ने अहम योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >