मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

मारगोमुंडा प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बीपीओ राजाराम प्रसाद की अध्यक्षता में मनरेगा व आवास को लेकर समीक्षात्मक बैठक

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बीपीओ राजाराम प्रसाद की अध्यक्षता में मनरेगा व आवास को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड व पंचायत कर्मियों ने भाग लिया. इस अवसर पर बीपीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करें. खासकर अधूरे पड़े आवास के कार्यों अविलंब पूरा करें. कहा कि जो योजना पूर्ण हो चुका उसे बंद करें. कहा मनरेगा योजना में तेजी लाते हुए कार्य को पूरा करें. इसके अलावा अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर जेई आनंद मेहता, बबलू कुमार, बादशाह अली, अजीत कुमार, पंचायत सचिव बबीता कुमारी, किशोर कुमार किस्कू, सुरेश दास, विजय पांडेय, राजेश कुमार, मुरारी मंडल, नाग्रेंद्र दास, रोजगार सेवक सुनील मुर्मू, उदय कुमार पांडेय, साजिद अंसारी, केवल प्रसाद, विजय कुमार, झुपर मरांडी, रामचंद्र पंडित, विरेंद्र मिश्रा, बीएफटी मोहन रजक आदि मौजूद थे. —————– मनरेगा व आवास लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >