प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

करौं प्रखंड के बलमो गांव में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

करौं. प्रखंड क्षेत्र के बलमो गांव में नवनिर्मित काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा काली मंदिर से निकलकर ढोल बाजा के साथ विभिन्न गांवों का भ्रमण कर फोफनाद महाजोर नदी घाट पहुंची. जहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया. यात्रा पुन: महाजोर नदी से चलकर वापस काली मंदिर पहुंचा. जहां पंडित आचार्य कलीदास, पंडित सचिन ओझा, निवास पांडे, पारस मिश्रा, कांतलाल पांडे के द्वारा कलश को मंदिर में स्थापना कराया गया. काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे बलमो समेत आसपास के गांव में भक्तिमय वातावरण बन गया है. काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 18 से 20 मार्च तक चलेगा. 20 मार्च को पंडितों द्वारा विधि विधान पूर्वक नवनिर्मित काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा. प्राण प्रतिष्ठा में यजमान के रूप में रोहित सिंह सपत्निक शामिल हुए. बताया जाता है कि गांव के सहायक अध्यापक संजय कुमार सिंह के सहयोग से काली मंदिर का निर्माण कराया गया है. 19 मार्च को भजन गायिका कुमकुम बिहारी व 20 मार्च को स्नेहा सरगम द्वारा रात्रि में भजन प्रस्तुत किया जायेगा. अनुष्ठान में बेहराजाल, दुबरा, लगवां, गुड़बाद, फोफनाद आदि गांव से दर्जनों लोग शामिल हुए. मौके पर समाजसेवी अशोक राय, बालेश्वर सिंह, अनिल राय, अमल सिंह, नवीन राय, बम शंकर राय, अशोक सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >