संकट मोचन मंदिर में अखंड कीर्तन सह अष्टयाम आयोजित

मधुपुर के आरपीएफ बैरक में धार्मिक अनुष्ठान

मधुपुर. शहर के स्टेशन रोड के आरपीएफ बैरक परिसर में स्थित संकट मोचन मंदिर में रामनवमी के अवसर पर वार्षिक उत्सव शुक्रवार से प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर मंदिर में 24 घंटे चलने वाले अखंड कीर्तन सह अष्टयाम का शुभारंभ हुआ. इस दौरान पुरोहित ने संकट मोचन भगवान हनुमान का विधिवत पूजन किया. ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए इस अष्टयाम में ‘हरे राम-हरे कृष्णा’ मंत्र-कीर्तन से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है. वार्षिक उत्सव के तहत शनिवार को अष्टयाम की पूर्णाहुति के बाद भक्तों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जायेगा. इस आयोजन को सफल बनाने में संकट मोचन हनुमान मंदिर के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी तत्परता से जुटे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >