प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी कलश यात्रा

करौं में बजरंगबली मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान

करौं. प्रखंड क्षेत्र के लगवां गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. शोभा यात्रा में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह व पूर्व मंत्री रणधीर सिंह शामिल हुए. कलश यात्रा बजरंगबली मंदिर से निकल कर दुबे मंदिर, काली ठाकुर बाडी मंदिर होते हुए नवाबांध घाट पहुंचा. जहां पंडितों ने विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया. कलश यात्रा पुन: बजरंगबली मंदिर पहुंचा. जहां पंडित प्रदीप तिवारी, अभिषेक तिवारी, धीरेंद्र मिश्रा, निवास पांडे, स्वरूप पांडे, भूदेव चंद्र मिश्रा, दिनेश चंद्र मिश्रा, परेश चंद्र मिश्रा, विजय मिश्रा, प्राण गोपाल मिश्रा ने विधि विधान पूर्वक मंदिर में कलश को स्थापित कराया. शोभा यात्रा में जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा. प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर लगवां व आसपास के गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. अनुष्ठान में कथा वाचक, भजन गायक, डिंपल भूमि, दीपक मिश्रा, जोली छावड़ा के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >