प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी कलश यात्रा

मधुपुर के मीना बाजार स्थित नापितपाड़ा में धार्मिक आयोजन

मधुपुर. शहर के मीना बाजार स्थित नापितपाड़ा में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 108 कलश महिलाओं व कन्याओं की ओर से निकाली गयी. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर ढोल-बाजा के साथ नगर भ्रमण करते हुए नापितपाड़ा से झील तालाब पहुंचा. जहां पंडित अजय पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश का संकल्पित कराकर जल भराया. कलश यात्रा पुन: मंदिर पहुंचा. जहां पुरोहितों ने विधिवत कलश को स्थापित कराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा अखाड़ा समिति के मनोज शाह, महेश, आकाश, संतोष, राधे, मुकेश, विशाल, गौतम, पप्पू, गुड्डू, राहुल, अमर, रोहित, बापी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >