पाथरोल काली मंदिर दीप दान के लिए उमड़े श्रद्धालु

पाथरोल काली मंदिर में दीपावली को लेकर पहुंचे भक्त

मधुपुर. पाथरोल काली मंदिर में दीपावली को लेकर रविवार को दीप दान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रात्रि में महिला श्रद्धालु द्वारा मंदिर परिसर में दीप दान किया जायेगा. सोमवार को सुबह से दीप दान व बकरे की बलि के लिए बिहार, बंगाल व झारखंड के अलग-अलग जिलों से लोग आकर देंगे. वहीं महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के द्वारा माता की पूजा-अर्चना की जायेगी. बताया जाता है कि जिन-जिन श्रद्धालुओं की मनोकामना मां पूर्ण करती है वे मां के दरबार में बकरे की बलि देते है. सुबह से ही लोगों ने मां के दर्शन व पूजन के लिए छोटी दीपावली पर लोग माता के दरबार में दीप अर्पित कर कामना करते हैं. सोमवार को माता की विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी. इसके लिए मधुपुर समेत आसपास के इलाके के सैंकड़ों भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचेंगे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया गया है. पाथरोल के विभिन्न चौक-चौरोहों पर बेरिकैडिंग किया गया है, जिससे मंदिर में आने वाले महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो. वहीं, पुलिस प्रशासन मुस्तैद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >